रुद्रपुर टेंपो चालकों ने अपनी मांगों को लेकर सुब्रत विश्वास के नेतृत्व में आरटीओ ऑफिस और एसपी ऑफिस का घेराव

रुद्रपुर टेंपो चालकों ने अपनी मांगों को लेकर सुब्रत विश्वास के नेतृत्व में आरटीओ ऑफिस और एसपी ऑफिस का घेराव

रुद्रपुर में स्थित कई क्षेत्रों में टेंपो चालकों से अवैध तरीके से पुलिस प्रशासन सीपीयू ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है जिसकी रोकथाम तुरंत की जाए । और कई कांस्टेबल रुद्रपुर चौकी विभिन्न रुद्रपुर थानों से टेंपो चालकों को बिना सीएनजी खर्च के अवैध तरीके से टेंपो चालकों को डरा धमका कर हल्द्वानी जेल और कोर्ट तक अपराधियों को छोड़ने के लिए ले जाते हैं । और जब सीएनजी के उपयुक्त पैसे मांगे जाते हैं तो गाड़ी चीज करने की धमकी देते हैं पुलिस कांस्टेबल की इस प्रकार के कार्यों से भी पुलिस महक में का नाम बदनाम हो रहा है । पुलिस को कार्य करने के लिए मासिक सैलरी सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है ।। और सरकारी तंत्र द्वारा अपराधियों को ले जाने के लिए गाड़ी दी जाती है । अवैध तरीके से टेंपो चालकों को डराया और धमकाया जाता है उसे पर भी रोक लगाया जाए । जिस कारण क्षेत्र में कई अवैध वसूली करने वालों को हिम्मत मिलती है । कि cng टेम्पो सरकार की जीरो पॉल्यूशन की नीति के तहत यातायात व्यवस्था के लिए व्यवहार में उतारा गया है। पर्यावरण को हो रहे खतरों को देखते हुए सरकार की यह नीति सही भी है। परंतु पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल होने के बावजूद भी cng टेम्पो चालको हेतु स्थानीय स्तर पर सुविधाओं का अभाव है। जोकि निम्नवत है :-

1- पुलिस कांस्टेबल द्वारा टेंपो चालकों को अवैध तरीके से हल्द्वानी जेल और कोर्ट ले जाना बंद करें ।

2- पुलिस कांस्टेबल को टेंपो चालक द्वारा न करने पर गाली गलौज देना और गाड़ी चीज करने की धमकी देना बंद करें।

3- टेंपो चालकों को हल्द्वानी जेल या कोर्ट ले जाया जा रहा है अपराधी को पहुंचाने के लिए तो कृपया उचित मूल्य प्रदान किया जाए ।

4- cng टेम्पो चालकों हेतु जगह निर्धारित कर टेम्पुस्टेण्ड बनवाया जाए।

5 – cng टेम्पो हेतु परमिट जोकि 4 किलोमीटर निर्धारित है को बढ़ाकर 16 किलोमीटर किया जाए।

6- cng टेम्पो चालकों से अवैध वसूली बंद करवाई जाए।

7- टेंपो चालक विभिन्न क्षेत्रों पर बुकिंग के द्वारा जाते हैं पैसेंजर को लेकर तो दूसरे क्षेत्र के टेंपो चालक के ठेकेदार उनसे मारपीट करते हैं कृपया रूट निर्धारित करें।

, उत्तराखंड

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement