एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति हेतु किए गए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति हेतु किए गए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद ऊधम सिंह नगर में चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान।

नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर आमजन को किया जा रहा है जागरूक।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर  मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में आमजन को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशे से होने वाले घातक परिणामों की जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों, युवाओं को नशे की लत से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही नशा मुक्ति को जीवनशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आगामी दिनों में भी जारी रहेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement