जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित ने डीजीपी से लगाई कार्यवाही की गुहार

जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित ने डीजीपी से लगाई कार्यवाही की गुहार

 

 

काशीपुर। मारपीट और जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित ने डीजीपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है। कुण्डेश्वरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढकिया नंबर एक निवासी राज कुमार गिरि ने पुलिस महानिदेशक को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि 26 मार्च 2022 को खेत से लौटते समय रंजिशन ग्राम ढकिया नंबर एक निवासी संजय चैधरी समेत अन्य ने उस पर डंडे से हमला कर फायर झोंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी के खिलाफ धारा 307, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया था लेकिन पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। पीड़ित ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष को आदेश देने की गुहार लगाई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement