Uttarakhand: निकाय चुनाव…भाजपा विधायक के बेटे समेत कई कार्यकर्ता बने बागी, बाहर का रास्ता दिखाएगी पार्टी
शाम चार बजे तक प्रदेश पार्टी मुख्यालय से लेकर जिलों और मंडलों तक पार्टी नेता अपने-अपने निकायों में उन कार्यकर्ताओं से नामांकन वापस लेने का दबाव बनाते रहे, जिन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ पर्चा भरा है। कर्णप्रयाग पालिका में पार्टी प्रत्याशी गणेश शाह के खिलाफ थराली के पार्टी विधायक भूपाल राम टम्टा के बेटे जय प्रकाश ने ताल ठोक दी।
काफी कोशिशों के बावजूद किसी ने भी नामांकन वापस नहीं लिया। इनके अलावा श्रीनगर नगर निगम में एक, मुनिकी रेती, बड़कोट नगर पालिका में एक-एक, बड़कोट निकाय में छह बागियों के मैदान में डटे होने से पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
अधिकतर निकायों में सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बिना शर्त नाम वापस ले लिए हैं। शेष लोगों पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई होगी। ऐसे अनुशासनहीन लोगों को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाएगा।




