बेकाबू डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को किया घायल पिता की मौत

बेकाबू डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को किया घायल पिता की मौत

 

 

काशीपुर। प्रतापपुर से बाजार कर बाईक से घर जा रहे पिता-पुत्र को बेकाबू डंपर चालक ने टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पुत्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साग-सब्जी का काम करने वाला नई बस्ती लालढांग, पीरूमदारा रामनगर निवासी 45 वर्षीय हुकुमसिंह पुत्र खूबी सिंह वृहस्पतिवार रात करीब सवा नौ बजे अपने 13 वर्षीय पुत्र विशेष को बाइक पर बैठाकर खरीददारी करने के बाद प्रतापपुर बाजार से घर लौट रहा था कि हल्दुआ पुलिस चौकी के पीछे विपरीत दिशा से आते तेज रफ्तार डंपर के चालक ने बाईक में टक्कर मारकर पिता-पुत्र को घायल कर दिया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement