कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास पहुंचे नानकमत्ता,कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 

रुद्रपुर।आज माननीय कैबिनेट मंत्री समाज कल्याण चंदन राम दास के नानकमत्ता प्रथम आगमन पर मंत्री का मोर पंख का पौधा देकर स्वागत किया साथ ही समाज कल्याण की योजनाओं के संचालन में आ रही दिक्कतों के संबंध में माननीय मंत्री को अवगत कराया

1:-जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा पति पत्नी दोनों को पेंशन दिए जाने की घोषणा की गई थी जिसमें एक नियम यह किया गया था कि जिस भी लाभार्थी के 20 वर्ष से अधिक के पुत्र या पौत्र हैं तो उनको उपरोक्त योजना का लाभ नही दिया जायगा के नियम को तत्काल हटाया जाए

2:-बीपीएल प्रमाण पत्र के अतिरिक्त अन्य लाभार्थी जिनको पेंशन हेतु तहसीलदार द्वारा प्रदत्त 4000 आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है उसमें तहसील से 4000 आय बनाने में लाभार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उस आय की राशि 4000 से बढ़ाकर 6000 किए जाने हेतु मंत्री को ज्ञापन दिया

3: जनवरी फरवरी-मार्च महिने की तिमाही पेंशन की किस्त जिन लाभार्थियों के खातों में अभी तक नहीं आई है उसको शीघ्र डलवाने हेतु माननीय मंत्री से निवेदन किया जिसमें उपरोक्त बिंदुओं पर माननीय मंत्री द्वारा तत्काल निदेशक समाज कल्याण जी से वार्ता की गई और उन्होंने अवगत कराया कि वर्तमान में प्रत्येक लाभार्थी को देहरादून से खाते में पैसा हस्तांतरित किया जा रहा है जिसमें 4 जनपदों को पैसा हस्तांतरित हो गया शेष जनपदों को शीघ्र पैसा हस्तांतरित किया जाए साथ ही जो नियम बालिक पुत्र 20 वर्ष से अधिक का बनाया गया है उसको भी तुरंत हटाने हेतु निर्देशित किया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement