मनसा देवी भगदड़ पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया

मनसा देवी भगदड़ पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया

घटना पर दुःख जताया

 

हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस दुखद हादसे में सात लोगों की मृत्यु और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं

माहरा ने कहा कि यह घटना प्रशासनिक चूक का परिणाम है रविवार और सावन के कारण मंदिरों में भारी भीड़ रहती है, लेकिन पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नहीं की गई उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं और इनके पीछे कौन जिम्मेदार है? उन्होंने कहा कि यह सोचने का समय है कि धार्मिक आयोजनों में अराजकता क्यों बढ़ रही है और कौन लोग सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। माहरा ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की और मदद कर रहे लोगों का धन्यवाद भी किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement