अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

 

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे अभियान आपरेशन क्रैक डाउन एनबीडब्ल्यू और वांछित की गिरफ्तारी के तहत न्यायालय से आबकारी अधिनियम की धारा 60 (2) के मुकदमे जारी वारंट के आधार पर मंगत सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी ग्राम खरमासी कुंडेश्वरी तथा आबकारी अधिनियम की धारा 60 के मुकदमे में जारी वारंट के आधार पर अवतार सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी ग्राम जगतपुर कुंडेश्वरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी पुलिस टीम में कुंडेश्वरी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, कांस्टेबल किशोर फर्त्याल, गजेंद्र गिरी व कृष्णचंद्र थे। उधर एसीजेएम की अदालत से धारा 138 एनआई एक्ट के वारंटी वार्ड न. 2, अहरपुरा महुआखेड़ा निवासी सूरजपाल पुत्र चुन्ना, जबकि एसीजे/जेडी/जेएम काशीपुर की अदालत से उपरोक्त मामले में ही जारी वारंट के आधार पर मौहल्ला कानूनगोयान निवासी अजय कुमार पुत्र प्रेम कुमार को पुलिस उपनिरीक्षक देवेन्द्र सामंत व कांस्टेबल गिरिश मठपाल ने गिरफ्तार किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement