बाजपुर चुनाव की हलचल बरकार एक और बीडीसी के खिलाफ शिकायत

बाजपुर चुनाव की हलचल बरकार एक और बीडीसी के खिलाफ शिकायत।
बाजपुर=हाल ही में हुए त्रिस्तरीय चुनावों में धनसारा क्षेत्र पंचायत सीट से निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) मनीषा अली के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।
याचिकाकर्ता यशपाल राजहंस ने कोतवाली बाजपुर पुलिस को दी तहरीर में
आरोप लगाया कि मनीषा अली, जो विवाह से पहले हिंदू धर्म में अनुसूचित जाति से थीं, ने इस्लाम धर्म अपना लिया और इस प्रकार वह सर्वोच्च न्यायालय/मद्रास उच्च न्यायालय के निर्णयों और उत्तराखंड सरकार के आदेशों के अनुसार अनुसूचित जाति आरक्षण का लाभ नहीं उठा सकतीं।
याचिकाकर्ता यशपाल राजहंस ने इसी विषय को लेकर बाजपुर पुलिस से मामला दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, जिसमें मनीषा अली की निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में सदस्यता समाप्त करना भी शामिल है।
मनीषा अली पूर्व में अनुसूचित जाति में विधानसभा प्रत्याशी रही वे अनुसूचित जाति आरक्षण में 23 रतनपुरा से जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement