हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक वर्ष 2021 में 3 नंवबर को ढकिया नंबर-एक कुंडेश्वरी निवासी कुंवरपाल सिंह पुत्र घासीराम के साले वीर सिंह की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इस मामले में कुंवरपाल की तहरीर के आधार पर शिव कालोनी मालधन चौड़ रामनगर निवासी अमर सिंह पुत्र सुमेर सिंह व कुंती देवी पत्नी वीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या के इस मामले में तीसरा अभियुक्त नया गांव जुल्फिकार थाना कालाढुंगी निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह कानून की आंख में धूल झोंककर फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कालाढुंगी थाना क्षेत्रा के धमोला इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement