ट्रांज़िट कैंप पुलिस ने स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान छात्र-छात्राओं को नशा, साइबर क्राइम और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

ट्रांज़िट कैंप पुलिस ने स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान

छात्र-छात्राओं को नशा, साइबर क्राइम और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर थाना ट्रांज़िट कैंप पुलिस ने गुरुवार को जन्मभूमि हाई स्कूल ट्रांज़िट कैंप में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों, महिला अपराधों से सतर्क रहने, बाहरी व्यक्ति एवं किरायेदार सत्यापन, सूदखोरी और विदेश भेजने के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी जैसे मुद्दों पर जानकारी दी।

कार्यक्रम में खासतौर पर साइबर अपराध पर विस्तृत जानकारी दी गई। छात्रों को समझाया गया कि किस तरह साइबर अपराधी खुद को पुलिस या सरकारी अधिकारी बताकर ‘डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड’ करते हैं और फर्जी गिरफ्तारी नोटिस व कॉल से लोगों को डराकर ठगी करते हैं। पुलिस ने ऐसे मामलों में घबराने की बजाय तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने की सलाह दी।

इसके अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप पर निजी जानकारी, लोकेशन या बैंक डिटेल साझा न करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने छात्रों को डायल 112 सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं के बारे में भी बताया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement