अपराधियों पर सख्त अल्मोड़ा पुलिस, चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी महज 3 घंटे में गिरफ्तार

अल्मोड़ा। अपराधियों पर अल्मोड़ा पुलिस सख्त होती दिख रही है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को अल्मोड़ा पुलिस ने महज 3 घण्टे में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी हुआ माल भी आरोपियों से गिरफ्तार किया है।
बता दें बीती 19 मई 2022 को वादी महेंद्र सिंह बिष्ट साइट इंजीनियर बेस अस्पताल अल्मोड़ा की तहरीर के आधार पर बेस अस्पताल से पीतल के फायर उपकरण लैंडिंग वाल्ब चोरी हो जाने के सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में मुकदमा अपराध संख्या 48/22 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी बेस नेहा राणा द्वारा की जा रही थी।

अपराधियों पर सख्त अल्मोड़ा पुलिस, चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी महज 3 घंटे में गिरफ्तार
IPS प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा।

मामले में तत्काल खुलासे एवं माल बरामदगी हेतु एसएसपी प्रदीप कुमार राय द्वारा टीम गठित की गई। एसआई नेहा राणा, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल मोहन राणा द्वारा काफी खोजबीन, सुरागरसी पतारसी एवं सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के पश्चात 2 युवकों के कब्जे से चोरी किये गए पीतल के फायर उपकरण लैंडिंग वाल्ब बरामद किया गया है। पूछताछ पर दोनों ने बताया कि वह पूर्व में ऑक्सीजन प्लांट में काम करते थे फायर वॉल्ब चोरी करने के पश्चात कबाड़ी को बेचने हेतु ले जा रहे थे, माल बेचकर अपने शौक पूरा करते उससे पूर्व ही पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सौरभ पन्त उम्र 27 साल पुत्र नवीन चंद्र पंत निवासी हाल बेस नर्सिंग हॉस्टल अल्मोड़ा मूल निवासी ग्राम खूठ पोस्ट धामस जिला अल्मोड़ा, प्रदीप राणा उम्र 20 साल पुत्र नरेंद्र सिंह राणा निवासी हाल बेस केंपस अल्मोड़ा मूल निवासी ठिकलना जागेश्वर अल्मोड़ा के रुप में हुई है। जिनके पास से 8 फायर उपकरण लैंडिंग वाल्ब बरामद हुए हैं। जिसकी कीमत करीब 96,000 रूपये आंकी जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement