देह व्यापार में संलिप्त होटल संचालक पुलिस की गिरफ्त में, बीते दिनों दर्जनभर लोगों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

रुद्रपुर। देह व्यापार में संलिप्त होटल संचालक ऊधमसिंह नगर पुलिस के हाथ लगा है। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। बता दें बीती 14 मई को एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में कुंडा पुलिस व एटीएचयू की टीम ने सरवरखेड़ा स्थित होटल पैराडाइज से 7 युवक व 8 युवतियों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें होटल स्वामी वेदप्रकाश चौहान एवं उनकी पत्नी की अपराध में संलिप्तता पाई गई थी। जिनकी तलाश की जा रही थी, पकड़े गए युवक युवतियों के पास से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई थी, एवं दो अन्य नाबालिग युवतियां भी बरामद हुई थी। जिनसे उनकी माता ही होटल मालिक वेदप्रकाश चौहान के साथ मिलकर देह व्यापार का कार्य करवाती थी। जिसमें उक्त की माता भी गिरफ्तार हुई थी। इन दोनों नाबालिग युवतियों को अभिरक्षा में वन स्टॉप सेंटर रुद्रपुर भेजा गया था। पूरे प्रकरण के संबंध में थाना कुंडा पर अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं एवं पोक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पकड़े गए सभी व्यस्क अभियुक्तों को नियत समय पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा चुका है। जिसके बाद गुरुवार को फरार अभियुक्त होटल स्वामी वेदप्रकाश चौहान को गिरफ्तार किया गया है। जिसपर अग्रिम कार्यवाही को अमल में लाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement