पुलिसकर्मियों से अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बाजपुर/रुद्रपुर। कांस्टेबल अमित देवरानी व नितिन कुमार के साथ हुई अभद्रता मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। बता दें बीती 19 मई को कांस्टेबल नितिन कुमार व कांस्टेबल अमित देवरानी बाजार घाट बाजार गेट में शांति व्यवस्था की डयूटी पर तैनात थे। जहां अभियुक्त बाबूराम पुत्र छोटेलाल निवासी वैशाली कॉलोनी थाना आईटीआई उधम सिंह नगर, दान सिंह पुत्र राम चंद्र निवासी ढकिया कला थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर, मोहन सिंह पुत्र हरिकिशन निवासी ढकिया नंबर 1 थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर, राजीव पुत्र स्वर्गीय इंद्रजीत सिंह निवासी वैशाली कॉलोनी थाना काशीपुर उधम सिंह नगर द्वारा शराब के नशे में उक्त पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देकर सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्तों के नशे में होना पाया गया और पाया कि उक्त अभियुक्त नशे में चूर होकर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्तों को चौकी ले जाने का प्रयास भी किया गया जिसके बाद बमुश्किल अभियुक्तों का मेडिकल कराकर कांस्टेबल नितिन कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। विवेचना में पुलिस द्वारा पाया गया कि उक्त लोगों के द्वारा पुलिसकर्मियों से गाली गलौच, जान से मारने की धमकी व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई है। जिसपर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध 189, 353, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया है।

दौराने विवेचना अभियुक्तगणों द्वारा नशे की हालत में पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज करना जान से मारने की धमकी देना व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना पाया गया है जिसके बाद अभियुक्तगणों को उनके जुर्म धारा 189/353/504/506 आईपीसी से अवगत कराते हुए ए हिरासत पुलिस लिया गया था अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तों का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement