आई सी एम देहरादून द्वारा,  सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अनुपालना में एक सहकारी जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम “सहकार से समृद्धि  का आयोजन गदरपुर सहकारी समिति में प्रातः 11:30 बजे  से आयोजित किया गया,

आई सी एम देहरादून द्वारा,  सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अनुपालना में एक सहकारी जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम “सहकार से समृद्धि  का आयोजन गदरपुर सहकारी समिति में प्रातः 11:30 बजे  से आयोजित किया गया,

 

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में 62 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं व पुरुषों ने बराबर भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को डॉo आईंo ऐo खान, सत्र संयोजक के रूप में सहकारी प्रबंध संस्थान, देहरादून से आकर इस कार्यक्रम को संपन्न कराया। इस कार्यक्रम में महिलाओं व पुरुषों को सहकार से समृद्धि के लिए विभिन्न भारत सरकार व राज्य सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया, कि कैसे हम सहकारिता के माध्यम से समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। इन में पुरुषों के लिए , मक्के की खेती, हल्दी की खेती, लेमन ग्रास की खेती, नींबू की खेती, पपीते की खेती पर जोर देते हुए इस की पूरी जानकारी दी गई, जिस से कैश क्रॉप के माध्यम से अपनी आय बढ़ा कर समृद्धि प्राप्त की जासकता है, साथ ही महिलाओं को भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, इसमें, मुख्य रूप से मशरूम की खेती, अपने घर पर ही मुर्गी पालन करना, बकरी पालन, बेकरी द्वारा बिस्कुट, नमकीन, कैक इत्यादि तैयार करना, मसाला कारोबार करना, मधु मक्खी पालन, अचार, पापड़, बनाना । इन सबके लिए अपने सहकारी समिति से ही ऋण लेकर सभी कारोबार कर, सहकारिता से समृद्धि  प्राप्त की जासकती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement