LIC पॉलिसी की रकम हड़पने के आरोप में पुलिस ने LIC अधिकारियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर किया केस दर्ज

काशीपुर। एलआईसी पाॅलिसी की रकम हड़पने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के साथ ही एलआईसी अधिकारियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर केस दर्ज किया है। हेमपुर निवासी फूलमती पत्नी शम्भू ने एसीजेएम की अदालत में प्रार्थना-पत्र देकर कहा कि उसकी सास गंगादेई द्वारा 12 जनवरी 2008 को भारतीय जीवन बीमा निगम की पाॅलिसी एलआईसी एजेंट सरोज से कराई थी। इस दौरान सरोज का पति पवन भी था। उक्त पाॅलिसी में सास द्वारा अपने पुत्र यानि उसके पति शम्भू को नाॅमिनी बनाया गया था। सास गंगादेई की 11 सितम्बर 2017 को तथा शम्भू की 1 नवम्बर 2017 को मृत्यु हो गई। आरोप है कि एलआईसी एजेंट सरोज व उसके पति पवन ने उक्त बीमा पाॅलिसी का डेथ क्लेम 70 हजार रूपये 12 फरवरी 2018 को धोखाधड़ी कर सुनील कुमार नामक शख्स के खाते में डाल दिया। इसमें बीमा निगम के अधिकारियों की मिलीभगत शामिल रही। प्रार्थनापत्र में कहा गया कि मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने पर उसे अदालत की शरण लेनी पड़ी। प्रार्थना पत्र की सुनवाई करती अदालत ने पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। आदेश का पालन करती पुलिस ने सरोज, उसके पति पवन कुमार तथा सुनील कुमार पुत्र रामाजी एवं एलआईसी के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement