श्रीराम पार्क में स्वदेशी दीपावली मेले की बढ़ी रौनक, 430 दुकानों पर खरीदारी को उमड़ रही भीड़

राम पार्क में स्वदेशी दीपावली मेले की बढ़ी रौनक, 430 दुकानों पर खरीदारी को उमड़ रही भीड़

 

रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से आयोजित स्वदेशी दीपावली मेले में रौनक बढ़ने लगी है। श्रीराम पार्क में लगे 430 स्टॉलों पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने मेले का निरीक्षण कर स्टॉलों का अवलोकन किया और लघु व्यापारियों से बातचीत की। उन्होंने नगर निगम की पहल को सराहनीय बताते हुए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

 

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मेले का उद्देश्य छोटे व्यापारियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और उन्हें दीपावली पर रोजगार का अवसर देना है। मेले में खरीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों का आकर्षण बढ़ा रहे हैं। व्यापारियों के चेहरों पर भी अच्छी बिक्री से मुस्कान लौट रही है।

 

इस दौरान मेले के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

 

\#Rudrapur #SwadeshiDiwaliMela #VikasSharma #CDODiveshShashni #NagarNigam #Diwali2026 #Uttarakhand #VasundharaDeep

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement