-->

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ इंद्रेश कुमार का जन्मदिन गौ माता की सेवा करके मनाया

खबरे शेयर करे -

  • मुस्लिम राष्ट्रीय मंच एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ इंद्रेश कुमार का जन्मदिन गौ माता की सेवा करके मनाया

काशीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य डॉ. इंद्रेश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच एवं भाजपा अलप संख्या मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में द्रोणासागर स्थित गौशाला में गौ माता को गुड़ और चारा खिलाया। इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के डॉ. हसन नूरी ने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच लगभग 24 साल से भारत में काम कर रहा है, जिसका मार्गदर्शन डॉ. नितेश कुमार करते हैं। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हिंदुस्तान के प्रत्येक राज्य, जिला व तहसील स्तर तक काम करते हुए हिंदू-मुस्लिम एकता का पैगाम दे रहा है। मंच का नारा है “आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को पढ़ाएंगे।” यानि तालीम, तरक्की और तहजीब। कहा कि डॉ. इंद्रेश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता पूरे भारत में राज्य, जिला व तहसील स्तर पर सद्भावना और सेवा सप्ताह मनाते हैं। इसी क्रम में हिंदुस्तान में जगह-जगह सेवा की जा रही है। काशीपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन के साथ मिलकर कार्यकर्ता जन्मदिन मनाते हुए गौमाता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुराने पाक में भी एक पूरी आयत गाय के नाम पर आई है। गाय की सेवा से अल्लाह ताला खुश होता है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच देश भर में हिंदू-मुस्लिम एकता का पैगाम दे रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में मोदी सरकार के सत्तासीन होने के बाद हिंदू मुस्लिम के झगड़े खत्म हो गए हैं। एकता और मौहब्बत बढ़ी है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच जिसने एकता का संदेश दिया, जिसके मार्गदर्शन डॉ. इंद्रेश कुमार हैं। उन्होंने पूरे देश के अंदर मुस्लिम समाज में हर कार्यकर्ता का मार्गदर्शन करते हुए एकता भाईचारा, तालीम को आगे बढ़ाने का काम किया है। हम प्रत्येक साल डॉ. इंद्रेश कुमार का जन्मदिन मनाने गौशाला में आते हैं। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि डॉ. इंद्रेश कुमार जैसे एक साधारण कार्यकर्ता जिसने पूरे देश के अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज की चिंता की है। चिंता ही नहीं की, उन्होंने हर समाज के अंदर जो कुरीतियां थी उसको दूर करने का काम किया है। डॉ. इंद्रेश कुमार की दीर्घायु की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि उनका मार्गदर्शन सामाजिक समरसता का भाव पूरे देश के अंदर कायम करने का काम करता है। समाज में समन्वय स्थापित करने का काम करता है। उनके जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. हसन नूरी के साथ मिलकर यहां गौशाला में गाय को गुड़ और चारा खिलाकर डॉ. इंद्रेश कुमार की दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


खबरे शेयर करे -