-->

पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद करते हुए घटना में सम्मिलित अभियुक्त को गिरफ्तार किया

खबरे शेयर करे -

पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद करते हुए घटना में सम्मिलित अभियुक्त को गिरफ्तार किया

काशीपुर। पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद करते हुए घटना में सम्मिलित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को काशीपुर निवासी एक महिला ने कोतवाली काशीपुर में उसकी 14 वर्षीय पुत्री के शुक्रवार को बिना बताए घर से कहीं चले जाने के संबंध में लिखित तहरीर दी। तहरीर पर कोतवाली काशीपुर में धारा 140(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। नाबालिग लड़की की बारामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आदेश निर्देश क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नाबालिग लड़की की तलाश करते हुए नाबालिग लड़की को शिवनाथ व्यापारी उर्फ भोले पुत्र दिलीप व्यापारी निवासी ग्राम चंदिया जारा थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश के साथ 24 घंटे के भीतर हरिद्वार से सकुशल बरामद कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 137(2)/87 बीएनएस व धारा 16/17 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर उपरोक्त अभियोग में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कंचन पडलिया, अपर उप निरीक्षक अजीत सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह बिष्ट व महिला कांस्टेबल नेहा मेहता थे।


खबरे शेयर करे -