-->

रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के नजदीकी विकास सागर पर अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज 

खबरे शेयर करे -

रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के नजदीकी विकास सागर पर अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज

डंपर वसूली कांड में बड़ा एक्शन

 

विकास सागर पर मुकदमा दर्ज, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

उधम सिंह नगर में चर्चित डंपर वसूली मामले में आखिरकार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता विकास सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विकास सागर विधायक के नजदीकी है मामले के सामने आने के बाद जिले की राजनीति भी गर्मा गई है।

 

जानकारी के मुताबिक बीते दिनों राम सिंह नामक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विकास सागर डंपरों की एंट्री के नाम पर हर महीने करीब 70 हजार रुपये की वसूली कर रहा था। आरोप यह भी है कि वाहन चालकों को भरोसा दिलाया जाता था कि कार्रवाई से बचा लिया जाएगा।

मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब पुलिस ने ओवरलोडिंग में चल रहे एक डंपर को सीज कर दिया। इसके बाद पूरे कथित वसूली नेटवर्क की चर्चा शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि मामले में राजनीतिक दबाव भी बना रहा, लेकिन पुलिस ने जांच जारी रखी।

 

करीब 28 दिन तक चली जांच के बाद एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने विकास सागर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। जिलेभर में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं अब सभी की नजर पुलिस जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।


खबरे शेयर करे -