-->

*एनएसएस इकाई द्वारा विशेष शिविर के तीसरे दिवस में चलाया नशा मुक्ति अभियान*

खबरे शेयर करे -

*एनएसएस इकाई द्वारा विशेष शिविर के तीसरे दिवस में चलाया नशा मुक्ति अभियान*

*नानकमत्ता।* नगर के श्री गुरूनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान से सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिवस में स्वयंसेवियों द्वारा दिन की थीम नशा मुक्ति अभियान के रूप में मनाया। तीसरे दिवस के प्रथम सत्र में छात्र-छात्राओं ने भजन गायन, योगाभ्यास से शिविर का शुभारंभ किया। तृतीय दिवस में विशेष शिविर के स्वयंसेवियों द्वारा “नशा उन्मूलन अभियान पर जन-जागरूकता रैली, अभिग्रहीत ग्राम सिद्धा नवदिया के आसपास नशे के लिए प्रयुक्त होने वाले भांग के पौधों को नष्ट किया तथा बौद्धिक सत्र में वाद विवाद, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नशा उन्मूलन पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये।डॉ. शिवांगी चन्याल कार्यक्रम समन्वयक कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा शिविर का औपचारिक निरीक्षण किया, तथा स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। बौद्धिक सत्र में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंगाली कॉलोनी नानकमत्ता के प्रधानाध्यापक व तृतीय दिवस के मुख्य अतिथि श्री खीमानंद अटवाल ने नशे से हो रहे नुकसान का महत्व समझाया तथा स्वयंसेवियों में नशा को रोकने की मुहिम चलाने का आह्वान किया, इधर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदु बाला ने नशा उन्मूलन हेतु छात्र-छात्राओं को जागरूक तथा तथा अपने अगल बगल में हो रहे नशे की रोकथाम के उपाय बताये। मंच से संचालन महाविद्यालय में स्वयंसेवी छात्र ने किया तथा बौद्धिक सत्र में महाविधालय के सहायक प्राध्यापकों डॉ. मनोज कुमार जोशी एवं प्राचार्य डॉ. सीता मेहता ने नशा मुक्ति पर स्वयंसेवियों को अपना अभिभाषण दिया। मंच का संचालन स्वयंसेवी छात्रा आरती राना ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. नीतू, डॉ. राधा बिष्ट, ज्योति राणा, बरुण कुमार सक्सेना, मनोज कुमार, काजल बरमान, पूनम राणा, दीप दानू, प्रगति राणा, रेनू थापा, मनप्रीत कौर, देव राम, अनिल कुमार समेत स्वयंसेवी आदि उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे -