युवक ने अपने भाई के साले पर जान से करने की धमकी देने का आरोप लगाया

युवक ने अपने भाई के साले पर जान से करने की धमकी देने का आरोप लगाया

काशीपुर। एक युवक ने अपने भाई के साले पर उसकी शादी के दौरान मंडप में उसकी व उसके परिवार की हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। ओम विहार कॉलोनी, निकट मोटेश्वर मन्दिर निवासी प्रदीप वर्मा पुत्र संजीव वर्मा ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बड़े भाई कुलदीप कुमार वर्मा की शादी शालिनी वर्मा निवासी लामाखेड़ा, थाना टांडा जिला रामपुर से हुयी है लेकिन उसकी छोटे भाई से हमारी बोलचाल नहीं है। कहा कि आज उसकी शादी जसपुरखुर्द स्थित एक रिसोर्ट में है। आरोप लगाया कि 11 जुलाई 2024 को लामाखेड़ा निवासी उसके भाई के साले अजय वर्मा पुत्र किशन कुमार वर्मा ने रात्रि करीब साढ़े नौ बजे उसके मोबाइल पर फोन कर धमकी दी कि वह तुम्हारी व तुम्हारे परिवार शादी के दौरान मंडप में हत्या कर देंगे। इस धमकी से वह व उसका परिवार काफी घबराया हुआ है। पीड़ित ने सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement