-->

रम्पुरा से अटरिया माँ का डोला कल होगा जगतपुरा को रवाना, कल से ही होगा मेला शुरू

खबरे शेयर करे -

*रम्पुरा से अटरिया माँ का डोला कल होगा जगतपुरा को रवाना, कल से ही होगा मेला शुरू*

 

रुद्रपुर। अटरिया माता का डोला कल यानी कल दिनांक 26 मार्च प्रातः 11 बजे रम्पुरा से जगतपुरा अटरिया मंदिर को प्रस्थान करेगा वही उसके उपरांत अटरिया मेला का आरंभ हो जाएगा।

आपको बता दें श्री अटरिया देवी वेष्णो धर्म सभा(रजि.) की अध्यक्ष/महंत पुष्पा देवी ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि प्राचीन अटरिया मंदिर में कल रम्पुरा से भव्य तरीके से गाजे बाजे के साथ मां का डोला लाया जाएगा, रम्पुरा में सबसे पहले मां की पूजा की जाएगी उसके बाद श्रद्धालु मां के डोले को उठाकर जगतपुरा स्थित प्राचीन अटरिया मंदिर में लाएंगे, उसके उपरांत विधायक शिव अरोरा व महापौर विकास शर्मा के द्वारा मेले का शुभारंभ किया जाएगा।

वही मन्दिर के उपाध्यक्ष पंकज गोड़ ने बताया कि अटरिया मां का डोला रम्पुरा से प्रारंभ होकर इंदिरा चौक, गांधी पार्क, बस स्टैंड, हल्द्वानी मार्ग पर अटरिया मोड़, पुलिस लाइन, शक्ति विहार कॉलोनी से अटरिया माता मंदिर जगतपुरा स्थित पहुँचेगा डोले में सुंदर-सुंदर झांकिया भी शामिल होंगी वहीं जिला प्रशासन की और से डोले व मेले में किसी भी तरह की अव्यवस्था ना हो उसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तेद रहेगी। मेले में पांच दर्जन कैमरे लगाए जायेंगे, जिनसे चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जायेगी।

वही, उन्होने बताया कि माँ अटरिया के दर्शन के लिए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के समेत कई राज्यों से श्रद्धालु रुद्रपुर पहुंचते हैं। जिनको किसी भी तरह की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े इसके लिए मन्दिर व मेला कमेटी ने उचित व्यवस्था कर रखी है।

वही मंदिर के पदाधिकारियों ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक सख्या में डोले में शामिल होने की अपील की है।


खबरे शेयर करे -