-->

को रुद्रपुर शहर में वीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत वाहनों हेतु रूट प्लान/ पार्किंग व्यवस्थाः-*

खबरे शेयर करे -

को रुद्रपुर शहर में वीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत वाहनों हेतु रूट प्लान/ पार्किंग व्यवस्थाः-*

 

*बसों एवं मैक्स वाहनों हेतु*

1. नैनीताल, हल्द्वानी, दिनेशपुर की ओर से आकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले आम जनमानस एवं कार्यकर्ताओं के वाहन सिडकुल क्षेत्र से डी डी चौक तक आ सकेंगे डी डी चौक में कार्यकर्ताओं को उतार कर बांई तरफ से ( फ्री लेफ्टटर्न ले कर) मोदी मैदान में पार्क होंगे।

2. खटीमा, सितारगंज, किच्छा की ओर से आने वाले वाहन तीन पानी होते हुए महाराजा पैलेस से यू टर्न होकर मोदी मैदान में पार्क होंगे अथवा तीनपानी से सीधे त्रिशूल चौक होकर रोडवेज के सामने सवारियों को उतार कर डी डी चौक से मोदी मैदान में पार्क होंगे।

3. काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर की ओर से आने वाले वाहन गावा चौक से काशीपुर बाईपास रोड होकर अग्रसेन चौक के समीप कार्यकर्ताओं को उतार कर डी डी चौक से बांझ (फ्री लेफ्ट टर्न लेकर) 46 पीएसी गेट के सामने से होमगार्डस मैदान में पार्क किए जाएंगे।

4. रामपुर, विलासपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन त्रिशूल चौक से रोडवेज के सामने कार्यकर्ताओं को उतार कर डी०डी० चौक होते हुए मोदी मैदान में पार्क होंगे। I

*कार एवं दोपहिया वाहनों हेतु पार्किंग व्यवस्था*

1. कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले महानुभावों के व्यक्तिगत वाहन सिंचाई विभाग में पार्क होंगे, उक्त पार्किंग भर जाने पर वैन्डिंग जोन के वाहर हाइवे के किनारे में पार्क होंगे।

2. पुलिस, प्रशासन के ड्यूटीरत अधि0/कर्मचारियों व पत्रकार बंधुओं के व्यक्तिगत वाहन न्यू ट्रैफिक लाइन में पार्क किए जाएंगे।

3. वीआईपी पार्किंग गांधी पार्क के बाहर होगी।


खबरे शेयर करे -