-->

6 मौतों से रूद्रपुर मे गम का माहौल, पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे गाबा नें बंधाया परिजनों को ढांढस

खबरे शेयर करे -

6 मौतों से रूद्रपुर मे गम का माहौल, पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे गाबा नें बंधाया परिजनों को ढांढस

रूद्रपुर – रूद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस में आज दुर्घटनाओं एवं संदिग्धावस्था में दिवंगत हुये 6 पार्थिव देहों पोस्टमार्टम हुये हैं। मृतकों के परिजनों के चीत्कारों एवं विलाप से माहौल खासा गमगीन हो गया। हर सुख दुख मे पहुंचनें वाले सुशील गाबा नें पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर सभी दिवंगतों के परिजनों को ढांढस बंधाकर दुखः व्यक्त किया। समाजसेवी सुशील गाबा नें बताया कि सचिन राठौर पुत्र रामानंद की विगत रात्रि वैंडिंग जोन से पार्टी करके वापस अपने निवास शिवनगर वार्ड 7 जा रहे थे कि सब्जी मंडी के पास अचानक वाहन असंतुलित होकर गिरनें से उनकी गर्दन 80 प्रतिशत कट गयी और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। परिजनों नें कहा कि ऐसे वाहन असंतुलित नहीं हो सकता, अतः मामले की पूरी जांच होनी चाहिये।

वहीं आकाश तिवारी पुत्र सत्येन्द्र कुमार का शव सिडकुल ढाल पर मिला, शव पर नील पड़े होनें से उसकी हत्या की आशंका जताते हुये परिजनों नें घटना के खुलासे की मांग की है। अन्य घटनाओं में भी परमानन्द निवासी ग्राम छतरपुर, फैजान पुत्र इसरार निवासी तहसील मिलक की एक होटल में कार्य के दौरान छत से गिरनें, मोहन सिंह पुत्र शसर सिंह निवासी जगतपुरा व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की भी हादसे के दौरान मृत्यु हो गयी है।

समाजसेवी सुशील गाबा नें कहा कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नौजवानों की हादसों एवं संदिग्ध हालातो में मौतों पर हमें गंभीर होना पड़ेगा। एक नौजवान की मौत पूरे परिवार को मानसिक व आर्थिक रूप से तोड़कर रख देती है। संताप और दुख उसके परिवार को हमेशा के लिये घर लेता है। नौजवानों को अपनी संगति सुधारनें के साथ ही प्रशासन को दुर्घटनाओं व अपराधों पर सख्ती से कठोर कार्यवाही कर समाज में कानून का इकबाल मजबूत करना होगा।

Crop

Markup

Share

Signature

:


खबरे शेयर करे -