-->

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने हंगामा काटा

खबरे शेयर करे -

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने हंगामा काटा

एसएसपी ने मामले के जांच के आदेश दिए

नानकमत्ता के गाँव सिद्धा में एक घर में पुलिस की दबिश के दौरान एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है परिजनों का आरोप है की पुलिस की धक्का मुक्की में महिला की मौत हुई है जिसके बाद गुस्साए लोगों ने महिला का शव थाने के सामने रखकर अपना विरोध दर्ज कर जमकर हंगामा काटा , और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की घटना की जानकारी मिलने पर विधायक गोपाल राणा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से नाराजगी जताई और दबिश देने गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जानकारी के अनुसार ग्राम सिद्धा में रहने वाली सुखदेव कौर के पोते कुलदीप सिंह पर एक नाबालिक लड़की भगाने आरोप था जिस पर पुलिस आरोपी के घर में आज दोपहर दबिश देने गई थी जहां धक्का मुक्की के दौरान महिला गिर गई परिजनों का आरोप है कि पुलिस कर्मियों की धक्का मुक्की के चलते महिला सुखदेव कौर उम्र 65 की मौत हुई है जिसके बाद गुस्साए लोगों ने थाने के आगे महिला का शव रख कर विरोध जताया और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की परिजनों का कहना है कि पुलिस बिना वारंट के उनके घर में आई और परिजनों के साथ अभद्रता करने लगी आरोप है की इस दौरान मृत महिला के साथ भी पुलिसकर्मियों द्वारा धक्का मुक्की की गई और महिला गिर गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई वही पुलिस ने धक्का मुक्की के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा की पुलिस ने किसी के साथ अभद्रता नहीं की और कानून के दायरे में रहकर पूछताछ की थी एसएसपी अजय गणपति का कहना है उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दे दिए है उन्होंने कहा दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी उन्होंने मौके पर एएसपी को भेज दिया है फिलहाल मौके पर भारी तादात में पुलिस बल तैनात है और पुलिस लोगों को मनाने का प्रयास कर रही है


खबरे शेयर करे -