-->

सहकारिता सप्ताह के कार्यक्रम निर्बाध रूप से जारी* केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के गौरवशाली पांच वर्ष पूर्ण होने के

खबरे शेयर करे -

*सहकारिता सप्ताह के कार्यक्रम निर्बाध रूप से जारी*
केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के गौरवशाली पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आज चौथे दिन 02 जुलाई 2026 को ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक एवम् सहकारिता विभाग ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में सहकारिता सप्ताह के चौथे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैंक मुख्यालय रुद्रपुर में महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत जिला सहायक निबंधक ऊधम सिंह नगर श्री हरीश चंद्र खंडूड़ी, बैंक सचिव महाप्रबंधक श्री संदीप कुमार जी ने गुंजन स्वयं सहायता समूह, खाटू श्याम स्वयं सहायता समूह, झील स्वयं सहायता समूह आदि विभिन्न महिला समूहों की अध्यक्षों, सचिव एवम् समूहों के सदस्यों को सम्मानित किया गया एवम् प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए साथ ही महिला समूहों को दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत शून्य ब्याज दर पर मध्यकालीन ऋण के चेक भी वितरित किए गए।
इसके अतिरिक्त श्री गुरु नानक बालिका इंटर कालेज रुद्रपुर में विद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं के साथ सहकारिता संवाद किया गया और सहकारिता मंत्रालय के गौरवशाली पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहकारिता की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिला सहायक निबंधक श्री हरीश चंद्र खंडूड़ी एवम् बैंक महाप्रबंधक श्री संदीप कुमार जी ने विद्यालय की प्रतिभाशाली एवम् बोर्ड परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया और प्रधानाचार्या एवम् कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन बैंक वरिष्ठ प्रबंधक श्री हरी सिंह यादव ने किया। उक्त कार्यक्रम में अपर जिला सहकारी अधिकारी श्री बलराज सिंह, उपमहाप्रबंधक श्री धनराज सिंह नपल्च्याल, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्रीमती सुषमा शर्मा, श्री रेशम सिंह, पी के मोर्य, हर्ष तिवारी, श्रीमती पुष्पलता बड़ाव, सी पी सेठी, बरखा धर्मशकतू, शिवांगी कांडपाल, सपना बिष्ट, अमित कुमार, विकास सिंह, आलोक कार्की, शुभम पाल, दिनेश नगरकोटी, लालू वर्मा, प्रिंस मैसी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त बैंक की शाखाओं के द्वारा भी खटीमा, सितारगंज रुद्रपुर गदरपुर बाजपुर काशीपुर जसपुर आदि सभी ब्लॉकों में ब्लॉक स्तर पर भी संयुक्त रूप से सहकारिता प्रचार प्रसार के कार्यक्रम आयोजित किए गए एवम् विभिन्न विद्यालयों में जाकर छात्रों से सीधा संवाद किया गया एवम् महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ संवाद किया गया।


खबरे शेयर करे -