-->

“ठुकराल की सियासत पर मीना शर्मा का हमला—‘अब खुद पर आई तो कोतवाली याद आ गई’”

खबरे शेयर करे -

“ठुकराल की सियासत पर मीना शर्मा का हमला—‘अब खुद पर आई तो कोतवाली याद आ गई’”

जिस फोटो से दूसरों को घेरते थे ठुकराल, उसी ने कर दी बोलती बंद—मीना शर्मा का करारा हमला”**

 

**रुद्रपुर।**

रुद्रपुर की सियासत में एक फोटो को लेकर नया बवाल खड़ा हो गया है। पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो नेता पहले दूसरों की तस्वीरों को मुद्दा बनाकर राजनीति करते थे, आज वही एक फोटो वायरल होने के बाद घबरा गए हैं।

 

मीना शर्मा ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए ठुकराल की एक जालीदार टोपी पहने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके बाद वे इतने असहज हो गए कि आनन-फानन में कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने लगे और सफाई देने लगे।

 

उन्होंने कहा कि उनका परिवार पिछले 20 वर्षों से इस तरह की राजनीति का सामना करता रहा है, लेकिन कभी विचलित नहीं हुआ। शर्मा ने आरोप लगाया कि ठुकराल ने चुनावों के दौरान उन्हें और उनके पति अनिल शर्मा को मुस्लिम बताकर बदनाम करने की कोशिश की। यहां तक कि उनके नाम बदलकर अमीना खातून और अनीस खान तक प्रचारित किए गए।

 

मीना शर्मा ने कहा कि उनके पति अनिल शर्मा ने 34 वर्षों तक शहर की रामलीला में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाई है और उनका परिवार हमेशा अपनी आस्था और सामाजिक पहचान के साथ मजबूती से खड़ा रहा है। इसके बावजूद ठुकराल द्वारा उनके मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ खिंचवाए गए फोटो को बड़े पैमाने पर छपवाकर घर-घर बांटा गया।

 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उस समय उनका परिवार शांत रहा, लेकिन अब एक ही फोटो से ठुकराल खुद असहज हो गए हैं। शर्मा ने कहा कि उनका परिवार हमेशा साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देता आया है और आगे भी इसी राह पर कायम रहेगा।

 

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब ठुकराल को उसी समाज के बीच जाकर मेलजोल बढ़ाना पड़ेगा, जिसे लेकर वे पहले तरह-तरह की बातें करते थे। इस पूरे मामले के बाद रुद्रपुर की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

 

 


खबरे शेयर करे -