



पढ़िए ….चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा आदेश…
पुलिस के 6 बड़े अफ़सर रखेंगे यात्रा मार्गों पर नजर।
यात्रा व्यवस्थाओं की सीधी मॉनिटरिंग और स्थलीय निरीक्षण का दिया गया जिम्मा
2 ADG और 4 IG रैंक के अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।
गंगोत्री धाम यात्रा मार्ग का ADG वी मुरुगेशन करेंगे निरीक्षण।
बद्रीनाथ धाम यात्रा मार्ग की ADG एपी अंशुमन करेंगे मॉनिटरिंग।
हरिद्वार पड़ाव का निरीक्षण करेंगी आईजी विमी सचदेवा।
केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग का आईजी नीलेश आनंद भरणे करेंगे निरीक्षण।
यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग की जिम्मेदारी देखेंगे आईजी अनंत शंकर ताकवाले।
ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती, मार्ग की मॉनिटरिंग करेंगे आईजी सुनील कुमार।
डीजीपी ने आईपीएस अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।
चार धाम यात्रा मार्गों के लिए 7 हजार पुलिस कर्मियों को किया गया है तैनात।
16 सुपर जोन, 43 जोन और 149 सेक्टर में बांटा गया है यात्रा परिक्षेत्र।
सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने के लिए ATS की टीमें धामों में रहेंगी तैनात।
यात्रा मार्ग में 80 जगहों पर आपदा टीमें, 37 स्थानों पर SERF और 8 जगह NDRF की गई डिप्लॉय।
वाहनों के सुचारू संचालन के लिए 118 पार्किंग स्थल किए गए चिन्हित।
52 बॉटल नेक, 109 लैंडस्लाइड जोन, 274 दुर्घटना संभावित क्षेत्र और 61 ब्लैक स्पॉट होंगे चुनौती।
19 अप्रैल से शुरू हो रही है चारधाम यात्रा।

