किच्छा में खुला पहला सीएनजी पेट्रोल पंप, इस रेट में मिलेगी सीएनजी गैस

किच्छा। शहर के मदान मोटर्स में पहला सीएनजी पंप खुल गया है। यह इंडियन ऑयल अडानी गैस पंप व जियो के वेंचर का उत्तराखंड का पहला पंप है। अगर हम रेट की बात करें तो 86 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से यहां पर सीएनजी उपलब्ध होगी।
सीएनजी पंप का उद्घाटन मदान मोटर्स के स्वामी मदन मोहन मदान, विशाल मदान, गुलशन मदान व कंपनी की तरफ से जिओ बीपी के स्टेट हेड अभिषेक की मौजूदगी में हुआ। उसी के साथ-साथ अडानी ग्रुप के लोग भी यहां पर मौजूद रहे। सीएनजी पंप का उद्घाटन विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement