



*विधायक शिव अरोरा ने बागवाला मे निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना का जिला विकास प्राधिकरण संग किया स्थालीय निरक्षण*
*विधायक बोले अत्याधुनिक सुविधा से परिपूर्ण 1872 गरीबो के सपनो का आशियाने बनकर तैयार, आने वाले समय मे जल्द सौपी जायेगी उनके आवासो की चाबी*
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे महत्वकांशी योजना हर गरीब अतिनिर्धन परिवार हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत उसका पक्का मकान।
विधायक शिव अरोरा ने बागवाला स्थित निर्माणधीन 1872 प्रधानमंत्री आवास का जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जयकिशन व उनकी टीम के साथ स्थालीय भ्रमण किया।
विधायक शिव अरोरा ने कहाँ वर्ष 2023 मे मेरे प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर क्षेत्र हेतु स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना को बागवाला क्षेत्र मे बनाने हेतु जिला विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया जहाँ विधायक शिव अरोरा व प्रशासन के लोगो द्वारा बागवाला क्षेत्र मे चिन्हित जमीन को प्रधानमंत्री आवास हेतु सबसे उपयुक्त मना गया जिसके बाद जमीन हस्तांतरण से लेकर सभी प्रकिया को पूर्ण किया गया ओर आज रिकॉर्ड 2.5 साल के समय के अन्तर्गत इस बहुत बड़े प्रोजेक्ट को पूर्ण कर लिया गया यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है गरीबो के सपने का आशियाना अब बनकर तैयार है,उन्होंने स्वयं 1872 आवासीय ब्लॉक का निरक्षण किया जहाँ पार्क से लेकर, पार्किंग, फायर सेफ्टी पाइप लाइन, अंडरग्राउंड वायर, एसटीपी वाट ट्रीटमेंट प्लांट जो वेस्ट वाटर को रिसाईकिल करेगा ऐसे अत्यधिक सुविधा से पूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना मे अति निर्धन गरीब परिवार के लिये सभी सुविधा का ध्यान रखा गया है जिसमे एक आवास मे एक बेडरूम, किचन, बालकनी, हाल, लेट्रिन,बाथरूम अलग अलग के साथ पुरा निर्माण मे कंक्रीट व सरिया का उपयोग किया गया जिसमे एक भी ईट का उपयोग नहीं हुआ यह कंक्रीट से तैयार आवास इसमें किसी प्रकार की सीलन क्या नामी नहीं आएगी यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है भूकंप जैसे प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण किया गया।
वही विधायक बोले जिला विकास प्राधिकरण द्वारा 1872 मकानों का चरणबद्ध रूप से लाटरी द्वारा पूर्ण पारदर्शिता से अलॉटमेंट कर दिया गया।
वही कुछ एक दो ब्लॉक मे फिनिशिंग कार्य अंतिम चरण मे है। वो भी जल्द पूर्ण होते हीं हमारे कैम्प रमपुरा जैसे बस्तीयो रहने वाले अति निर्धन परिवार जिनके सर पर छत नहीं थी अब उस गरीब का सपना सकार होने जा रहा है ज़ब उसको एक भव्य कार्यक्रम के माध्यम से उनके सपनो के आशियाने की चाबी सोपने का कार्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा जिसमे 6 लाख की लागत से तैयार हुऐ इस आवास मे मात्र 5000 शुल्क देकर एक गरीब को उसका आशियाना मिलेगा जिसमे 3 लाख सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा दी जायेगी बाकि की धनराशि बैंक लोन के माध्यम से आसान किस्त के माध्यम से उस मकान स्वामी को अदा करनी होंगी।
विधायक बोले 1872 परिवार एक साथ ज़ब इस प्रधानमंत्री आवास मे आकर रहेंगे उनके स्वयं यह तैयार आवास देखकर आत्म संतोष हो रहें है एक गरीब के लिये उसका पक्का घर का सपना पूर्ण होना यह सरकार की विकासरूपी सोच को दर्शाता है, निश्चित रूप से समान्यतय आज के समय मे एक घर की कल्पना करना ओर उसको पूर्ण करना कठिन होता है
मग़र मोदी सरकार ने हर गरीब को उसके सपने का आशियाना देने का कार्य किया है, विधायक बोले स्थालीय निरक्षण कर प्रधानमंत्री आवास योजना का जायजा लिया है निश्चित रूप से कम समय मे सुविधाओ से पूर्ण इस महत्वकांशी योजना का पूर्ण होना यह रुद्रपुर के इतिहास मे एक कीर्तिमान है ओर ऐसा हीं कीर्तिमान हमने इस प्रधानमंत्री आवास के पास से जा रही रिंग रोड जो रिकॉर्ड समय मे पूर्ण हुई है यह हमारी सरकार की इच्छाशक्ति को दर्शाता है।
इस दौरान जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जयकिशन, बागवाला झील ग्राम प्रधान पति प्रमोद कुमार, भगवानपुर प्रधान विनीत सोलंकी, मटकोटा धर्मपुर प्रधान दीपक गोस्वामी, अजय वर्मा, अजीत सोलंकी राजीव शुक्ला, कुलदीप चंद्र,राजेश तिवारी, सुनील सिंह, मयंक कक्कड़, डंम्पी चोपड़ा, नीरज यादव आदि लोग मौजूद रहें।

