पढ़िए …वर्दी में हाथ डालना पड़ा महंगा,पुलिस ने इनकाउंटर में किया लंगड़ा 

पढ़िए …वर्दी में हाथ डालना पड़ा महंगा,पुलिस ने इनकाउंटर में किया लंगड़ा

रुद्रपुर शहर में पुलिस वर्दी में रौब दिखाना शातिर लोगो को महंगा पड़ गया है पुलिस ने इनकाउंटर में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें से पैर में गोली लगने से एक शातिर लंगड़ा हो गया है

पढ़िए …वर्दी में हाथ डालना पड़ा महंगा,पुलिस ने इनकाउंटर में किया लंगड़ा 

ऊधमसिंहनगर जनपद एसएसपी मणिकांत मिश्रा जहां अपराधियों के विरुद्ध सख्त एक्शन को लेकर चर्चाओं में है वही अपने मातहतों के सम्मान के लिये भी संवेदनशील है

 

दस जुलाई को कोतवाली रुद्रपुर में नियुक्त उपनिरीक्षक चन्दन सिंह बिष्ट पर रात्रि गश्त के दौरान इन्द्रा चौक के पास एक क्रेटा कार में सवार कुछ युवकों ने गाली-गलौज करते हुए तमंचा दिखाकर धमकी दी तथा वाहन रोकने के प्रयास पर सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर फरार हो गए थे जिसके बाद

घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर संख्या 340/2025 अंतर्गत धारा 121(1), 126(2), 132, 221, 324(3), 352 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर शीघ्र अनावरण हेतु निर्देश दिए थे जिसके बाद

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा CCTV फुटेज, वाहन नंबर, सर्विलांस व SOG की मदद से अभियुक्तों की पहचान कर उनके ठिकानों पर दबिश दी गई इस दौरान बारह जुलाई को सूचना मिली की आरोपीगण सफेद रंग की कार में बिलासपुर से रुद्रपुर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर रामपुर रोड पर घेराबंदी की गई इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया जिस पर आरोपियों ने वाहन भगाया और पीछा करने पर बारादरी के पास एक खेत में गाड़ी छोड़ दी इस दौरान पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी करने पर अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, पुलिस के अनुसार इस दौरान पुलिस दल बाल-बाल बचा और पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर दी जिसमें एक अभियुक्त को पैर में गोली लगी और पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया

 

पुलिस की बरामदगी

☑️ दो तमंचे (315 बोर) और दो खाली कारतूस

☑️ एक रामपुरी चाकू

☑️ एक क्रेटा कार (UK18E9855), जिसकी नंबर प्लेट डिग्गी से बरामद हुई

 

गिरफ्तार अभियुक्त

1. रिशु श्रीवास्तव पुत्र शिवसागर श्रीवास्तव, निवासी बड़ी अहेरी, थाना बगाली, जनपद हरदोई (उत्तर प्रदेश), हाल किरायेदार – छतरपुर, थाना पंतनगर (घायल)

 

2. खुशनूद पुत्र मकसूद अंसारी, निवासी ग्राम धीमरखेड़ा, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर

 

3. वीरेंद्र साहनी उर्फ विक्की पुत्र तेतर साहनी, निवासी वार्ड नं. 37 दरियानगर, थाना रुद्रपुर

 

पुलिस के अनुसार घायल अभियुक्त का उपचार जिला अस्पताल रुद्रपुर में कराया जा रहा है पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं नई दिल्ली आदि स्थानों पर तमंचा दिखाकर लूट, छिनौती आदि घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है

पुलिस द्वारा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है

 

एसएसपी मणिकांत का कहना है की वर्दी की अपनी साख होती है जिसका अपमान सहन नहीं किया जाएगा

उन्होंने कहा पुलिस कर्मी दिन रात अपना काम करते है इस दौरान आम जनता को संयम रखना चाहिए एसएसपी मिश्रा ने कहा क्षेत्र में बदमाशों की अराजकता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement