-->

महेशपुरा चेकपोस्ट पर आबकारी विभाग का सघन चेकिंग अभियान

खबरे शेयर करे -

महेशपुरा चेकपोस्ट पर आबकारी विभाग का सघन चेकिंग अभियान

**बाजपुर।** अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। माननीय आबकारी आयुक्त के निर्देशों के क्रम में अपराध निरोध क्षेत्र-4 बाजपुर के अंतर्गत महेशपुरा चेकपोस्ट पर व्यापक रोड चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

चेकिंग अभियान में आबकारी निरीक्षक **महेंद्र सिंह बिष्ट** के नेतृत्व में प्रधान आबकारी सिपाही **पवन कुमार कम्बोज** तथा आबकारी सिपाही **वंदना घिल्डियाल**, **अर्चना यादव** और **रेनुका बोरा** शामिल रहीं।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


खबरे शेयर करे -