-->

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण

खबरे शेयर करे -

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण

 

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा आयोजित पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा- 2026 के अंतर्गत आज दिनांक 08 जून 2026 को परीक्षा केंद्र एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बिलासपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट  शिव कुमार शर्मा (तहसीलदार, बिलासपुर) एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट फूड सेफ्टी ऑफिसर  राहुल शुक्ला (रामपुर) ने परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रथम पाली (प्रातः 8:00 बजे से 10:30 बजे तक) की परीक्षा का निरीक्षण किया।
प्रथम पाली में कुल 108 अभ्यर्थियों में से 72 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध विद्युत, पेयजल, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उन्हें संतोषजनक पाया।
उल्लेखनीय है कि यह प्रवेश परीक्षा 02 जून 2026 से प्रारंभ हुई है तथा 09 जून 2026 तक संचालित होगी। परीक्षा केंद्र पर नोडल अधिकारी  ऋतु जन, केंद्र पर्यवेक्षक डॉ. अश्विनी कुमार एवं केंद्र अधीक्षक डॉ. धीरज गुणवन्त एवं संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ मनदीप सिंह उपस्थित थे ।
परीक्षा केंद्र पर परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में किया जा रहा है। अधिकारियों ने केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए परीक्षा के सफल संचालन की सराहना की।


खबरे शेयर करे -