-->

किच्छा के विकास में जुटे विधायक बेहड़ , 10 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण, नई सड़कों की भी घोषणा*

खबरे शेयर करे -

किच्छा के विकास में जुटे विधायक बेहड़ , 10 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण, नई सड़कों की भी घोषणा*

जनसंवाद के तहत लोगों की समस्याओं से हो रहे है रूबरू

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने ग्रामीण जनसंवाद अभियान के तीसरे दिन क्षेत्र के छह ग्रामों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक बेहड़ के अपने-अपने ग्राम पहुंचने पर समस्त ग्रामवासियों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

ग्रामीण जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक बेहड़ ने भगवानपुर, बखपुर, धाधा फार्म, शंकर फार्म, भंगा एवं सतुइया ग्राम में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने ग्राम भगवानपुर में लगभग 9 लाख रुपये की लागत से निर्मित लगभग 175 मीटर लम्बाई की 5 संपर्क सड़कों तथा ग्राम सतुइया में होली से रामगोपाल के घर तक विधायक निधि से लगभग 1 लाख 34 हजार रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक बेहड़ का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक बेहड़ ने ग्राम भंगा में मुख्य सड़क के लगभग 2 किलोमीटर डामरीकरण कार्य को वर्तमान वित्तीय वर्ष में कराए जाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम में आवश्यकतानुसार छोटी-छोटी संपर्क सड़कों एवं आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य भी इसी वित्तीय वर्ष में चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा।
लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद अभियान के माध्यम से जनता की समस्याओं को गांव-गांव पहुंचकर सुना जा रहा है तथा उनका समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। क्षेत्र में स्वीकृत सभी विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाएगा और जिन गांवों में अभी आधारभूत सुविधाओं की आवश्यकता है, वहां भी प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे। कोई भी गांव विकास से वंचित नहीं रहेगा तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिंधी, जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, गुरदास कालड़ा, ग्राम प्रधान तुलसी देवी,अरुण शुक्ला, सुंदर सिंह, आफाक खान, योगेंद्र योगी, राजेंद्र प्रजापति, सुनीता कश्यप, गीता कुमारी, डॉ. तिर्मल गंगवार, विशंभर गंगवार, इमरान अहमद, प्रदीप कश्यप, सुरेश कश्यप, सोहेल, जगलाल सक्सेना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे -