बदमाशों के हौंसले बुलंद, दिनदिहाड़े फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी, जानें पूरा मामला

रुद्रपुर। शहर के ट्रांजिट कैम्प में फायरिंग का मामला सामने आया है। जहां हथियारबंद बदमाशों ने ट्रांजिट कैम्प थानाक्षेत्र में एक युवक के तमंचा सटा दिया। जिसके बाद उक्त युवक की बहन ने हथियारबंद बदमाशों का विरोध किया, जिसपर वहां भीड़ एकत्र हो गई। जिसके बाद भीड़ ने बमुश्किल दो युवकों को दुकान के अंदर बंद कर दिया जबकि चार युवक मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश अधिकारी की ट्रांजिट कैंप में ग्राहक सेवा केंद्र की दुकान है। जहां कुछ बदमाशों ने उसके पास आये और राकेश पर तमंचा तान दिया। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। भाई पर तमंचा तना देख राकेश की बहन ने बदमाशों का विरोध किया। जिसपर भीड़ एकत्र हो गई। मौजूद भीड़ ने बदमाशों के दो साथियों को दुकान में बंद कर दिया जबकि चार साथी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। जहां पुलिस ने दुकान में बंद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। वहीं फायरिंग की सूचना से भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement