विद्युत विभाग की टीम ने मोहल्ला अल्ली खां में चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी पकड़ी

विद्युत विभाग की टीम ने मोहल्ला अल्ली खां में चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी पकड़ी

 

काशीपुर। ऊर्जा निगम की टीम ने मोहल्ला अल्लीखां में चंकिग अभियान चलाकर चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी। रविवार को ऊर्जा निगम के एसडीओ (टाउन) सुनील कुमार ने जेई सुबोध नेगी, लाइनमैन ,अनिकेत, और गंगेश को साथ लेकर मोहल्ला अल्ली खां में चेकिग अभियान चलाया। चेकिग के दौरान नफीस पुत्र अब्दुल मजीद, फईम पुत्र नजाकत हुसैन, नूरजहां पत्नी महमूद, इरशाद पुत्र हनीफ के घरों में बिजली मापक से पहले कट लगाकर बिजली चोरी होती पाई गई। एसडीओ की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement