



सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए

उधमसिंहनगर जनपद भर में पुलिस ने चलाया अभियान

रुद्रपुर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर डेसिबल सीमा एवं निर्धारित समयावधि का उल्लंघन करने धार्मिक स्थलों से पुलिस ने लाउडस्पीकर हटवा दिए साथ ही रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक की शांत अवधि में निर्धारित डेसिबल सीमा का कड़ाई से पालन करने को भी कहा गया

एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने बड़ा अभियान चला कर जनपद के धार्मिक स्थलों से बिना अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों पर कार्यवाही करते हुए लाउडस्पीकर हटवाए साथ ही
भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई जनपद भर में 14 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के साथ ही वैधानिक कार्यवाही भी की गई
*थानावार कार्रवाई का विवरण*
*कोतवाली जसपुर*
➡️ जसपुर क्षेत्र में निर्धारित डेसिबल सीमा का अनुपालन न करने पर 02 मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए गए।
*कोतवाली काशीपुर*
➡️ काशीपुर क्षेत्र में निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन करने पर 01 मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई की गई।
*कोतवाली आईटीआई*
➡️ आईटीआई थाना क्षेत्र के अंतर्गत नियमों का पालन न करने वाली 02 मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए गए।
*थाना केलाखेड़ा*
➡️ केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में भी लाउडस्पीकरों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 02 मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए गए।
*कोतवाली किच्छा*
➡️ किच्छा थाना क्षेत्र में नियमों के विरुद्ध संचालित 02 मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए गए। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 02 चालान भी किए गए।
*थाना नानकमत्ता*
➡️ नानकमत्ता थाना क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण पर कार्रवाई करते हुए 01 मस्जिद में लगे तीव्र ध्वनि वाले लाउडस्पीकर को हटाया गया।
*कोतवाली खटीमा*
➡️ खटीमा थाना क्षेत्र में सर्वाधिक कार्रवाई दर्ज की गई, जहां 04 मस्जिदों में लगे अधिक ध्वनि वाले कुल 07 लाउडस्पीकरों को हटाया गया। इसके अतिरिक्त नियमों का उल्लंघन करने पर 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 04 चालान भी किए गए।
*एसएसपी अजय गणपति का संदेश*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि ऊधम सिंह नगर पुलिस जनपद में कानून व्यवस्था, सार्वजनिक शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सर्वोच्च न्यायालय एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का उल्लंघन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

