कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

रुद्रपुर। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत आज रुद्रपुर दौरे पर हैं। जहां कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा जिला मुख्यालय सभागार रुद्रपुर में आज जनपद ऊधमसिंह नगर के डी.आर., ए.आर. सहकारिता, महाप्रबंधक, जिला सहकारी बैंक आदि विभागीय अधिकारियों के साथ सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में पैक्स कम्प्यूटरीकरण, सी.बी.एस. सिस्टम, डाटा सेन्टर, एटीएम एवं एटीएम वैन, नए बैंक शाखा खोलने, मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री मोटर साईकिल टैक्सी योजना, मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना, एन.पी.ए. जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं की समीक्षा की गई। जिसमें संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। इस दौरान मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का जनपद स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन एवं योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement