ब्यूटी पार्लर के सामने खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने किया चोरी

*ब्यूटी पार्लर के सामने खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने किया चोरी*

 

 

काशीपुर। ब्यूटी पार्लर के सामने खड़ी बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सप्ताह भर बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों का पता लगाना शुरू कर दिया है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम सरवरखेड़ा थाना कुंडा निवासी मोहम्मद दानिश पुत्र मोहम्मद वाहिद ने बताया कि बीती 21 मई की शाम करीब साढ़े सात बजेउसका दोस्त गांव का ही दानिश पुत्र फुरकान अली उसकी स्प्लेंडर बाइक संख्या यूके 18 एन/4715 लेकर किसी कार्यवश माता मंदिर रोड की ओर गया था। इस दौरान उक्त रोड पर ब्यूटी पार्लर के समीप खड़ी उसकी बाइक कोई चोरी कर ले गया। पुलिस ने सप्ताह भर बाद बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement