पढ़िए ….विजिलेंस और राजस्व विभाग आमने सामने , माहौल गरमाया 

रिपोर्ट भरत शाह

पढ़िए ….विजिलेंस और राजस्व विभाग आमने सामने , माहौल गरमाया

पढ़िए ….विजिलेंस और राजस्व विभाग आमने सामने , माहौल गरमाया 

दो कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद कर्मचारियों ने विजिलेंस टीम को बनाया बंधक ,आज से हड़ताल का ऐलान

पढ़िए ….विजिलेंस और राजस्व विभाग आमने सामने , माहौल गरमाया 

सितारगंज तहसील में दो तहसील कर्मचारियों को को ट्रैप करने करने के मामले में विजिलेंस और राजस्व कर्मी आमने सामने आ गये हैं जहां विजिलेंस अधिकारी कार्यवाही को सही ठहरा रहे है वही तहसील कर्मचारियों के समर्थन में राजस्व विभाग के कर्मचारी सामने आ गए हैं उन्होंने विजिलेंस टीम की कार्रवाई को गलत ठहराते हुए आंदोलन का ऐलान किया है

 

ऊधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज तहसील में विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई के बाद बुधवार देर शाम विवाद खड़ा हो गया

संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा और वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह राणा की गिरफ्तारी के विरोध में तहसील कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया

इसके बावजूद विजिलेंस टीम वैकल्पिक मार्ग से तहसील परिसर में पहुंची और देर रात तक अपनी कार्रवाई जारी रखी

विरोध कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि जिस धनराशि को विजिलेंस टीम रिश्वत बता रही है, वह वास्तव में सरकारी राजस्व एवं केसीसी ऋण वसूली की राशि थी

कर्मचारियों का कहना है कि विभागीय प्रक्रिया के तहत राजस्व वसूली की जा रही थी, लेकिन उसे रिश्वत का मामला बनाकर कार्रवाई कर दी गई। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि जिन दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, वे विभागीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। संबंधित धनराशि राजस्व एवं केसीसी ऋण वसूली के तहत जमा की जानी थी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई उनके निर्देशानुसार की जाएगी।

उधर, तहसील कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक जिलाधिकारी स्तर पर स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा उन्होने आज से हड़ताल में जाने का ऐलान कर दिया है

वहीं, विजिलेंस के प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार ने दावा किया कि पीड़ित से बंधनमुक्ति कराने तथा दर्ज एफआईआर समाप्त कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी

शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई करते हुए दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया।मामले को लेकर तहसील कर्मचारियों और विजिलेंस के दावों में विरोधाभास सामने आया है। अब पूरे प्रकरण में जांच के निष्कर्ष और प्रशासन के अगले कदम पर सभी की निगाहें टिकी हैं लेकिन दोनों के आमने सामने आने से माहौल गरमा गया है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement