कांग्रेस नेताओं द्वारा अभद्रता मामले में आईपीएस एसोसिएशन ने निंदा प्रस्ताव पास किया

खबरे शेयर करे -

आईपीएस एसोसिएशन के सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की

देहरादून| हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं द्वारा नैनीताल एसएसपी कार्यालय में अभद्रता करने के मामले में आईपीएस एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की है एसोसिएशन ने इस मामले में प्रेस रिलीज जारी की है जिसमें उन्होंने कांग्रेस प्रदर्शनकारियों द्वारा नैनीताल एसएसपी कार्यालय में अभद्र व आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग और अमर्यादित व्यवहार करने को दुर्भायपूर्ण बताया हैं उनका कहना है की
लोकतंत्र में विरोध एवं असहमति का अधिकार सभी को है लेकिन इस अधिकार की आड़ में किसी लोक सेवक को गाली-गलौज, अभद्रता, अपमानजनक व्यवहार अथवा सरकारी कार्यालय की गरिमा भंग करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।
उनका कहना है वरिष्ठ पलिस अधीक्षक के कार्यालय में इस प्रकार का आचरण न केवल संबंधित अधिकारी का अपमान है, बल्कि पलिस सेवा की संस्थागत गरिमा और प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति भी गंभीर असम्मान है।
राजनीतिक असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है, किंतु असहमति की आड में अपमान और अभद्रता लोकतांत्रिक अधिकार नहीं है। स्पष्ट है कि लोकतांत्रिक विरोध के नाम पर लोक सेवकों के साथ इस प्रकार की अभद्रता एवं अमर्यादित व्यवहार किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य योग्य नहीं है जिसका उत्तराखण्ड आईपीएस एसोसिएशन कड़े शब्दों में निंदा करता है


खबरे शेयर करे -