काशीपुर रोड फ्लाईओवर हादसे में घायल अभिषेक की मौत, एम्स ऋषिकेश ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

खबरे शेयर करे -

रुद्रपुर। काशीपुर रोड फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अभिषेक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद अभिषेक को रुद्रपुर के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए ले जाया गया था, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे राममूर्ति अस्पताल रेफर किया गया था।

राममूर्ति अस्पताल में उपचार के बाद अभिषेक की हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग और महापौर विकास शर्मा की पहल से अभिषेक को एम्स ले जाने की व्यवस्था की गई।

लेकिन एम्स ऋषिकेश ले जाते समय रास्ते में ही अभिषेक की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन अभिषेक को वापस राममूर्ति अस्पताल लेकर पहुंचे।

अभिषेक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद से ही परिवार और परिचित उसके स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए हुए थे, लेकिन रास्ते में हुई मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया।


खबरे शेयर करे -