15 अगस्त के जुलूस में हथियार लहराने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 8 हुए गिरफ्तार

15 अगस्त के जुलूस में हथियार लहराने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 8 हुए गिरफ्तार

 

खबर रुद्रपुर से है रुद्रपुर मे 15 अगस्त के जुलूस में हथियार लहराकर दहशत फैलाने के मामले में रुद्रपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 5 अवैध धारदार हथियार बरामद हुए हैं।

 

पुलिस ने 5 दोपहिया वाहन और एक डीजे वाहन भी सीज किया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत हुई कार्रवाई में ट्रांजिट कैंप और कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के मुताबिक, जुलूस के वीडियो फुटेज की जांच जारी है। फुटेज में दिखाई देने वाले अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement