किच्छा में लगातार बढ़ रही चोरियों के खिलाफ कोतवाली में धरने पर बैठे व्यापारी

किच्छा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार बजाज महामंत्री विजय अरोरा और कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला की अगुवाई में आज दर्जनों व्यापारियों ने किच्छा कोतवाली पहुंचकर क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों के खिलाफ कोतवाली में धरना दे दिया किच्छा कोतवाली में चोरी की घटनाओं से नाराज होकर आज कोतवाली पहुंचे।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने किच्छा पुलिस से सहयोग न मिलने के चलते कोतवाली परिसर के अंदर ही धरना दे दिया वही मौके पर पहुंचे कोतवाल अशोक कुमार ने व्यापारियों से कहा कि शीघ्र चोरी की घटना का पर्दाफाश हो जाएगा वही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग भी की और उन्होंने शीघ्र पर्दाफाश होने पर फिर से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

इस मौके पर वहां सुमित अरोरा, उमेश अग्रवाल, तरनजीत सिंह बग्गा, सौरभ सिंह, अशोक कटारिया, परमोद कुमार, दीपक जोशी, राजू कोली, दिनेश कुमार, रामस्वरूप अरोरा मौजुद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement