रेंजर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रेंजर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी में वन विभाग के रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत को डंपर से कुचलने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कन्हैयालाल उर्फ कान्हा बावरी (22) निवासी धामनिया रोड, छोटीसादड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे घोसुंडी के जंगल से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 21 सितंबर की रात रेंजर प्रताप सिंह वन विभाग की टीम के साथ सुक्कड़-मोहनपुरा तलाई क्षेत्र में अवैध खनन रोकने पहुंचे थे। मौके पर जेसीबी, ट्रैक्टर और डंपर से खनन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान एक डंपर चालक वाहन लेकर भागने लगा। रेंजर ने उसका पीछा किया और घाटी वाले बालाजी मंदिर रोड पर उसे रोकने का प्रयास किया, तभी डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से डंपर का पता लगाया। पुलिस ने अवैध खनन में इस्तेमाल डंपर और जेसीबी को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement