दूरदर्शन के शो में गूंजी किशोर कुमार की आवाज, 42 साल बाद भी यादगार है गीत

दूरदर्शन के शो में गूंजी किशोर कुमार की आवाज, 42 साल बाद भी यादगार है गीत

80 के दशक में दूरदर्शन लोगों के मनोरंजन का प्रमुख साधन हुआ करता था। इसी दौर में प्रसारित हुआ लोकप्रिय धारावाहिक ‘ये जो जिंदगी है’ आज भी दर्शकों की यादों में बसा हुआ है। इस शो में राकेश बेदी, सतीश, फारूख जलाल, स्वरूप संपत और शफी इनामदार जैसे कलाकार नजर आए थे।

इस धारावाहिक की खास पहचान इसका टाइटल सॉन्ग था, जिसे महान गायक किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। उनकी मधुर आवाज ने इस गीत को अलग पहचान दिलाई और यह गाना शो की लोकप्रियता का अहम हिस्सा बन गया।

करीब 42 साल बाद भी ‘ये जो जिंदगी है’ और इसका टाइटल सॉन्ग पुराने दूरदर्शन दौर की याद दिलाता है। उस समय टीवी पर आने वाले धारावाहिकों के गीत भी दर्शकों के बीच खास जगह बना लेते थे और किशोर कुमार की आवाज ने इस शो के गीत को

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement