इजरायल जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमला, ओमानी को-पायलट को लेकर खुलासा
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में को-पायलट द्वारा कैप्टन पर कथित हमला करने की घटना की जांच की जा रही है। आरोप है कि को-पायलट ने धारदार हथियार से कैप्टन स्मित मछार पर हमला किया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की। घटना के बाद विमान कुछ ही मिनटों में करीब 14 हजार फीट नीचे आ गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी को-पायलट ओमान का नागरिक है और उसे सऊदी अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। इजरायली अधिकारी इस घटना की संभावित आतंकी हमले के प्रयास के तौर पर भी जांच कर रहे हैं। हालांकि, हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
एक साथी पायलट के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, आरोपी बेहद धार्मिक व्यवहार करता था और महिला कर्मचारियों से हाथ मिलाने से भी इनकार करता था। घटना के बाद यह सवाल भी उठ रहे हैं कि ओमान के नागरिक को इजरायल जाने वाली फ्लाइट में काम करने की अनुमति कैसे मिली, क्योंकि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध नहीं हैं।





