पाकिस्तान के लाहौर में अजरबैजान की युवती से गैंगरेप

पाकिस्तान के लाहौर में अजरबैजान की युवती से गैंगरेप

पाकिस्तान के लाहौर में 20 वर्षीय अजरबैजानी युवती के साथ तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, युवती कारोबार के सिलसिले में बाकू से पाकिस्तान आई थी और पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से लाहौर में रह रही थी।

पुलिस के मुताबिक, 25 सितंबर की रात युवती दो महिलाओं के साथ एक कैफे गई थी। वहां तीन पुरुषों ने उसे घर छोड़ने की पेशकश की, लेकिन आरोप है कि वे उसे एक फ्लैट में ले गए। वहां नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसका आईफोन भी छीन लिया गया।

वारदात के बाद आरोपी युवती को गाजी इंटरचेंज के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है और उन्हें देश से बाहर जाने से रोकने के लिए नाम स्टॉप लिस्ट में डाले गए हैं। मामले में युवती के साथ कैफे गई दोनों महिलाओं की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement