



उधमसिंह नगर: रुद्रपुर में पिता की घिनौनी करतूत, नशे की हालत में बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास
रुद्रपुर में एक पिता ने शराब के नशे में अपनी 10 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। मां के विरोध करने पर उसने मारपीट की, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
शराब के नशे में पिता ने अपनी 10 साल की पुत्री से दुष्कर्म का प्रयास किया। यह देख पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़िता ने आरोपित पति पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शहर निवासी एक महिला ने बताया कि रविवार देर रात एक बजे वह अपने तीन साल के पुत्र के साथ सोई हुई थी। जबकि उसकी 10 वर्षीय पुत्री पास में ही दूसरी चारपाई पर सोई थी। इस दौरान उसका पति शराब के नशे में घर आया और पुत्री के पास जाकर सो गया।
कुछ देर बाद उसकी पुत्री घबराकर चिल्लाने लगी। इस पर उसने पुत्री को शांत कर दोबारा सुलाते हुए कमरे की लाइट बंद कर दी थी। बाद में उसकी पुत्री फिर से असहज हुई तो उसने लाइट जलाई तो देखा कि उसका पति पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था।यह देख उसने पुत्री को पति के चंगुल छुड़ाया और विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद पति ने उससे मारपीट की। धमकी दी कि यह बात पुलिस से कहीं तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़िता ने पुलिस से आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है।
police ne बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है, इसके बाद आरोपित पिता के विरुद्ध पाक्सो अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

